चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि की वर्ष 2017-18 की बैक पेपर परीक्षा अब एक अक्तूबर से शुरू होगी। पहले बैक पेपर परीक्षा 25 सितंबर से होनी थी, लेकिन कई छात्र-छात्राएं सूचना के अभाव में आन लाइन बैक पेपर परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए थे। विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने बताया कि अब छात्र-छात्राएं 24 सितंबर तक ऑन लाइन फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। पहले फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं लगातार फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग करते आ रहे थे। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत छात्र-छात्राएं सूचना के अभाव में फार्म भरने से वंचित रह गए थे। बताया कि अब तक करीब सात हजार छात्र-छात्राओं के फार्म जमा हो चुके हैं।