फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापनगर, जाखणीधार, नरेंद्रनगर अैर चंबा की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्च पास्ट के साथ टिहरी जिले के माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय शरदकालीन अंडर 17 बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतापनगर, जाखणीधार, नरेंद्रनगर और चंबा ब्लॉक की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के मैदान में मुख्य अतिथि जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भिलंगना, देवप्रयाग, जौनपुर और चंबा ब्लॉक की टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में भिलंगना, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर, जाखणीधार और चंबा ब्लॉक ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंत्री हेमंत पैन्यूली, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, कमलनयन रतूड़ी, प्रधानाचार्य सुरेश उनियाल, शगुफ्ता प्रवीन, बलवंत रावत, दिनेश रावत, पूनम तिवारी, उमा खंडूड़ी, बीएस धनोला, विजयपाल रावत, सीएस चौहान, भरतराम भट्ट, जय सिंह कठैत, विनोद नेगी, सतीश बलूनी, सुनील डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें