नई टिहरी। थौलधार ब्लाक के अंधवारी मय चापड़ा के पूर्व प्रधान ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांच न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मार्च में जिलाधिकारी से गांव हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
अंधयारी मय चापड़ा के पूर्व प्रधान इंद्रमणी सेमवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान की ओर से गांव में कराए गए विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी की गई है। पूर्व में ब्लाकस्तर पर हुई जांच में योजनाओं में कई गड़बड़ियां सामने आई थी। इसके बाद मई में डीएम से भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक विकास योजनाओं की जांच हुई है। उन्होंने कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में सीडीओ आशीष भटगांई का कहना है कि कार्यों की जांच डीआरडीए के पीडी को दी है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने वाले है।