फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अधर में लटका चांठी-डोबरा पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चांठी-डोबरा पुल निर्माण एक बार फिर से अधर में लटक गया है। पुल के चार सस्पेंडर (पुल को जोड़ने वाले हुक्क) टूटने से डरे कोरियाई कंसलटेंसी ने अब सभी सस्पेंडर्स को उतार कर कार्य स्थल पर ही विशेषज्ञों की मौजूदगी में एक-एक की टेस्टिंग कर फिर से जोड़ने की सलाह दी है। साथ ही जांच को रांची लैब गए टूटे संस्पेंडर्स के सैंपलों की रिपोर्ट आने तक पुल के प्लेटों को जोड़ने के काम को रोक दिया है, जबकि कार्यदायी संस्था प्रिल वीकेजेए एंड एमबीजड़ ने चाइना के दो एक्सपर्ट को तकनीकी सहयोग के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

प्रतापनगर को जोड़ने के लिए 12 साल से बनाए जा रहे चांठी-डोबरा पुल के 23 अगस्त को कार्य करते समय चांठी साइड के चार सस्पेंडर टूट जाने के बाद मुख्य पुल की प्लेटों का जोड़ने का काम बंद हो गया था। सस्पेंडर्स की जांच के लिए 13 सितंबर को कोरियाई कंसलटेंस जैकी किम साइड पर पहुंचे थे। उन्होंने सस्पेंडर्स के सैंपल जांच को झारखंड के राची लैब भिजवाए। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए डाले गए तीन सौ सस्पेंडरों को नीचे उतारकर उनकी कार्यस्थल पर ही टेस्टिंग कर जोड़ने के लिए लोनिवि को कहा, जबकि बिना लैब की रिपोर्ट के कार्य शुरू न करने की हिदायत भी दी। लोनिवि ने कार्यदायी संस्था प्रिल वीकेजेए एंड एमबीजड़ को पूर्व में जिन दो चाइनिज इंजीनियरों की पुल बनाने में मदद ली जा रही थी, उन्हें बुलाने को कहा।

कोट
वर्तमान में पुल को जोड़ने के काम को रोका गया है। कोरियाई कंसलटेंस ने सभी सस्पेंडरों को उतार कर कार्य स्थल पर टेस्टिंग के बाद फिर से जोड़ने की सलाह दी है। ठेकेदार को पूर्व में सहयोग दे रहे दो चाइनिज इंजीनियरों को बुलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसएस मखलोगा, सहायक अभियंता, डोबरा चांठी पुल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें