फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा और जाखणीधार की ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चंबा के बालक और बालिका वर्ग में जीजीआईसी चंबा विजेता बना, जाखणीधार की बालिका वर्ग में जीआईसी कनैलधार और बालक वर्ग में जाखणीधार विजेता रहा।
विज्ञापन

पीआईसी बौराड़ी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का बीईओ एसएस चौहान और राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जीआईसी ज्ञानसू, रानीचौरी, गजा, चंबा और नागदेव पथल्ड ने मैच जीते। बालिका वर्ग में खंडकरी, चंबा, गजा, बीवीएस नई टिहरी ने मैच जीते। बालिका वर्ग का पहला सेमिफाइनल बीवीएस और चंबा के बीच और दूसरा खंडकरी, गजा के बीच हुआ। चंबा और गजा ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जीजीआईसी चंबा ने गजा को 40-21 से हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश उनियाल, कमलनयन रतूड़ी, बीएस धनोला, यशपाल रावत, अनामिका भट्ट, राखी राणा, हितेश उनियाल आदि मौजूद थे। जाखणीधार की ब्लाकस्तर कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी जाखणीधार प्रथम, बड़कोट द्वितीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में जीआईसी कनैलधार पहले, राउमावि गेंवली दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, बीईओ धनवीर सिंह, ब्लाक क्रीडा समन्वयक दिनेश रावत, एसबी यादव, महावीर परमार, राजेंद्र डोभाल, दिनेश डंगवाल, पंकज डंगवाल, सुशील डोभाल, विपिन रघुवंशी, सुनील बिष्ट, नीलम नेगी, वीरेंद्र नेगी, राकेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें