फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार छात्राओं की सेहत में आया सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। दूषित छोले खाने से बीमार पड़ी नरेंद्र महिला विद्यालय बीपुरम की 14 छात्राओं की सेहत में अब सुधार आने लगा है। जिला अस्पताल बौराड़ी में उपचार के बाद नौ छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है। पांच छात्राएं अब भी भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि कमजोरी होने के कारण छात्राओं को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

नरेंद्र महिला विद्यालय बीपुरम के छात्रावास में रहने वाली 14 छात्राएं सोमवार रात को छोले खाने के बाद बीमार पड़ गई थी। छात्राओं को उल्टी हो रही थी। छात्राओं को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती किया गया है। उपचार मिलने के बाद अब छात्राओं की सेहत में सुधार आया है। 10 छात्राओं को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पांच का उपचार चल रहा है। डा. यतेंद्र सिंह ने बताया कि पांच छात्राओं को बृहस्पतिवार तक छुट्टी दे दी जाएगी। जिला अभिहीत अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है। छात्रावास से खाद्य पदार्थों के सैंपल रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें