फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्यो के 50 फीसदी पदों को सीधी भर्ती भरने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल ने प्रधानाचार्यों के 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने का विरोध करते हुए शत प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि शिक्षक को सेवाकाल में बमुश्किल एक-दो पदोन्नति ही मिलती है। ऐसे में प्रधानाचार्यों के 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती से करने से शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित रखने की साजिश है। आरोप लगाया कि स्थानांतरण एक्ट के अनुरूप भी शिक्षकों के स्थानांतरण करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन करने पर सरकार एस्मा लगाती है। ऐसे में संघ को कोर्ट की शरण लेगी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें