फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठियाण गांव के ग्रामीण बुखार की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। मठियाण गांव में कई ग्रामीण वायरल की चपेट में आ गए हैं। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 66 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी। साथ ही ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के लिए खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को मठियाण गांव में वायरल की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। चिकित्सकों ने 66 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद दवाएं दीं। ग्रामीण बुखार, सिरदर्द और घुटनों में दर्द से पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बरसात के मौसम में पानी उबालने के बाद ठंडा करके पीने के साथ ही ताजा और सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी। सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने कहा कि मठियाण गांव में लोगों का उपचार कर दवाएं दी हैं। यदि जरूरत पड़ी तो दोबारा से गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें