फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजार गांव को सड़क मार्ग से जोडने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर रौणद रमोली पट्टी के पुजार गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और लोनिवि के ईई को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2003 में पुजारगांव को सड़क से जोड़ने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी बीमार, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को सड़क तक पहुंचने में हो रही है। गांव की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान सुरेश आर्य, देवेंद्र उनियाल, राम लाल, धीरज लाल व रतन लाल शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें