फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नरेंद्रनगर में दिनभर रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे सोमवार को पुरानी चुंगी के पास दिनभर बंद रहा, जिससे टिहरी जाने वाले सभी बड़े वाहनों को भद्रकाली में ही रोक दिया गया। ऑल वेदर सड़क निर्माण में लगे अधिकारी ने देर शाम तक सड़क खुलने का दावा किया है।
विज्ञापन

रविवार रात को हुई भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग यहां पुरानी चुंगी के पास पहाड़ धंसने से राजमार्ग रात करीब ढाई बजे बंद हो गया। सड़क बंद होने के कुछ देर बाद मलबा हटाने के लिए दोनों ओर से जेसीबी मशीन लगाई गई, लेकिन मलबा इतना अधिक था कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक भी सड़क से पूरा मलबा नहीं हटाया जा सका। सड़क बंद होने पर छोटे वाहनों को वाया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया, लेकिन बड़े वाहन भद्रकाली में ही रोक दिए गए। जबकि बड़ी संख्या में सड़क के दोनों ओर ट्रक फंसे रहे। राजमार्ग देर रात प्लास्डा में बंद हो गया था, लेकिन वहां मलबा कम होने पर सोमवार सुबह साढ़े दस बजे खोल दी गई। लेकिन पुरानी चुंगी के पास सड़क दिनभर बंद रही। ऑल वेदर सड़क निर्माण के सेक्शन ऑफिसर रोहित राणा ने बताया कि शाम पांच बजे कुछ छोटे वाहनों को पास कराया गया, लेकिन फिर से मलबा आने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार देर शाम तक यातायात सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें