फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को दी सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। आतंकवादी हमले में शहीद हुए राइफलमैन हमीर सिंह पोखरियाल और मनदीप सिंह रावत को पूर्व सैनिक संगठन, व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। शहीद सैनिक हमीर सिंह पोखरियाल के पैतृक पोखरियाल गांव का रातलधार बाजार बृहस्पतिवार को शोक में बंद रहा। लंबगांव शहीद स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, रोशन रांगड़, समीर रमोला, थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह, ईओ यूडी तिवारी, लक्ष्मण सिंह कलूड़ा, चतर सिंह, कबूल सिंह पंवार, व्यापार मंडलध्यक्ष गिरीराज बिष्ट, शीशपाल बिष्ट, कमल सिंह, देवी सिंह सजवाण, पदम सिंह राणा, दुर्गपाल बिष्ट, बुद्धि सिंह सजवाण व उम्मेद सिंह कंडियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें