फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के माध्यम से किसानों की आय की जाए दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने सभी बीडीओ और मनरेगा सहायकों को निर्देश दिए कि योजना के तहत अभिनव कार्य और नवाचार के कार्य संपादित किए जाए। कहा कि मनरेगा से निर्मित निर्माण कार्यों में गुणवत्ता कमी पर संबंधित बीडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों ने बताया कि अभिनव कार्य के तहत अलग-अलग ब्लॉक में कार्य किए जा रहे हैं। सीडीओ भटगांई ने निर्देश दिए कि रास्ते, खंडिजों की बजाए ऐसे कार्य किए जाए, जिससे किसानों की आर्थिकी बढ़े। सीडीओ ने जौनपुर ब्लॉक के भरवा काटल में बनी मेरा गांव-मेरी सड़क, जाड़गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की तारीफ की। उन्होंने प्रतापनगर और भिलंगना ब्लॉक के बीडीओ को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। महिला स्वयं सहायता समूहों और एनआरएलडीएम के तहत कार्य करवाए जाए। इस मौके पर पीडी डीआरडीए भरत चंद्र भट्ट, डीडीओ आनंद सिंह, डीपीओ यतीश पुंडीर, बीडीओ मान सिंह राणा, कीर्ति सिंह पंवार, विम्मी जोशी, भगवती प्रसाद डबराल, बिजेंद्र रिंगोड़ी, डीएचओ डा. आरके तिवारी, डीपीओ विक्रम सिंह, डीपीआरओ आरएस असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें