फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसारी गांव में विधायक निधि के तीन लाख से बनेगा सीसी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी ने जाखणीधार ब्लॉक के गौंसारी, पुनाणू और मरोड़ा गांव में जाकर बूथ संपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इंटर कालेज कपरियाणीसैंण में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए 50 सेट फर्नीचर भी वितरित किए। विधायक ने स्कूल का नया भवन बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक नेगी ने गौंसारी गांव में जाकर बूथ संपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग को सीसी मार्ग बनाने के लिए विधायक निधि से तीन लाख की धनराशि देने, कपरियाणी-पजियाणा मोटर मार्ग का डामरीकरण करने व गांव की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए टैंक निर्माण करने की घोषणा की। मरोड़ा गांव को कृषि विभाग का आदर्श ग्राम घोषित किया गया। विधायक धन सिंह नेगी ने बताया मरोड़ा गांव में एक करोड़ की लागत से मत्स्य पालन, कृषि, बागवानी और उद्यानीकरण के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने गांव में विधायक निधि से सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, उदय रावत, विनोद बिष्ट, नरेश बिष्ट, बालकृष्ण भट्ट, अमर सिंह, रंजीत भंडारी, श्याम सिंह, अतर सिंह पंवार, कपूर मंद्रवाल व रणवीर राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें