फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल ने हरिद्वार में जीता मिस उतराखंड का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्म नगरी हरिद्वार में यारिया इवेंट की ओर से आयोजित मिस और मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर की युवती ने खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस सफलता पर नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खुशी जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को हरिद्वार के एक होटल में मिस और मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल आर्य ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने हुनर और बेहतर प्रदर्शन से मिस उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया। काजल के पिता मुकुल चंद्र आर्य संयुक्त चिकित्सालय में चालक के पद पर कार्यरत है। पूर्व पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, राजेंद्र राणा, दिनेश कर्णवाल, विजेंद्र नेगी, राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार और विनोद बंगारी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें