फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 42 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। यूथ फाउंडेशन की ओर से नगर में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप लगाया गया, जिसमें मेडिकल परीक्षण के बाद 32 युवा और 10 लड़कियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीदेव सुमन इंटर कालेज के खेल मैदान में यूथ फाउंडेशन ने सेना में जाने को इच्छुक युवाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन कर रहा है। इसमें 476 युवक और 69 युवतियों ने हिस्सा लिया। पहले चरण में युवाओं के दस्तावेज देखे गए। दूसरे चरण में मेडिकल में युवाओं की छाती की माप, ऊंचाई, आंखों की जांच की गई। यूथ फाउंडेशन के कै. रमेश सिंह ने बताया कि 32 युवक और 10 युवतियों का चयन किया गया। इन सभी को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण, सूबेदार डीएस बिष्ट, इंस्पेक्टर कुलदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें