फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाईक चलाने वालों को अब पुलिस पहनाएंगी हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग टिहरी जिले में अभिनव पहल शुरू करने जा रहा है। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस बाइक सवार का चालान करने के साथ ही उसे सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे के लिए हेलमेट उपलब्ध कराएगी। इसी श्रृंखला में एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा की ओर से शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष/डीएम सोनिका को 111 हेलमेट सौंपे गए हैं। डीएम के माध्यम से हेलमेट जिले के सभी पुलिस थानों में बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

बाइक चलाते समय सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहनना आवश्यक है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बाइक सवार अक्सर बिना हेलमेट ही दुपहिया वाहन दौड़ाते रहते हैं। पिछले दो माह से टिहरी जिले में संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन हेलमेट के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं।
अब बाइक सवार लोगों की सुरक्षा के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने नया तरीका निकाला है। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर पुलिस चालान तो करेगी ही। इसके बाद बाइक सवार को मौके पर ही हेलमेट उपलब्ध कराएगी। अगले दिन बाइक सवार थाने में आकर अपना हेलमेट दिखाएगा और चालान भुगतने के बाद पुलिस द्वार उपलब्ध कराया गया हेलमेट लौटाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए एआरटीओ मिश्रा ने शनिवार को डीएम को 111 हेलमेट भेंट किए। डीएम की निगरानी में ये हेलमेट पुलिस थानों में भेजे जाएंगे। एआरटीओ ने बताया कि 100 और हेलमेट जल्द ही जिला सड़क सुरक्षा समिति के सुपुर्द सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें