फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सत्र से केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित करेंगा श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने के लिए श्रीदेव सुमन विवि इस सत्र से केंद्रीयकृत (परीक्षा केंद्र कम करना) परीक्षा आयोजित करेगा। पर्वतीय जिलों को छोड़कर मैदानी जिलों में विवि सीमित परीक्षा केंद्र बनाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों से विवि में आएंगे। परीक्षा से पहले सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाएं विवि के लिए सबसे अधिक सिरदर्द बनी हुई है। क्योंकि प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक संबद्ध कॉलेजों से समय पर विवि को उपलब्ध न होने के कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में लेटलतीफी हो रही है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए विवि ने इस सत्र से सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा मुख्य परीक्षा से पहले संपन्न करने का निर्णय लिया है। परीक्षा केंद्रों से प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक ऑनलाइन विवि को भेजे जाएंगे। कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने बताया कि इस सत्र से केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। हरिद्वार, रुड़की और देहरादून में सीमित परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में छात्रों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। केंद्रीयकृत परीक्षा प्रणाली लागू होने से समय की बचत होगी। परीक्षा कार्यों में विवि का बजट कम खर्च होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें