फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार नहीं दिया तो बंद करेंगे रोपवे का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सुरकंडा अश्व सेवा समिति ने रोपवे प्रबंधन पर रोजगार देने को लेकर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कंपनी का यही उपेक्षापूर्ण रवैया रहा तो रोपवे निर्माण कार्य ठप कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह दंदेला ने बताया कि सुरकंडा मंदिर के लिए रोपवे की स्वीकृति के समय जिला प्रशासन की मध्यस्थता में हुई वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने घोड़ा संचालक 16 लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। रोपवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे अश्व संचालक कंपनी में रोजगार के लिए संपर्क कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन मिलने से ही इनकार कर रहा है। अश्व सेवा समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि रोपवे कंपनी प्रबंधन ने वादे के मुताबिक 16 लोगों को जल्द ही रोजगार मुहैया नहीं कराया, तो छह अगस्त से कद्दूखाल में रोपवे का निर्माण कार्य बंद करवाकर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें