फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर मलबा आने से बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर/लंबगांव। बारिश से कई सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित रहा। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे आगराखाल के पास भिन्नू खाला में मलबा आने से मार्ग अपराह्न ढाई बजे बंद हो गया। मौके पर मौजूद जेसीबी से मलबा हटाने के बाद शाम चार बजे यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

उत्तरकाशी-लंबगांव-चमियाला मोटर मार्ग भी राजराजेश्वरी देवी मंदिर के पास बुधवार रात को सड़क का पुश्ता ढह गया, जिससे सड़क टूट गई। लोनिवि ने पहाड़ी खोदकर सुबह 10 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। रजाखेत-घनसाली मोटर मार्ग भी सारपुल के पास टूट गया। लोनिवि कार्यालय से बताया कि मार्ग खोलने में दो सप्ताह का समय लग सकता है। नैनबाग-मसूरी मार्ग भी मलबा आने से एक घंटे तक बंद रहा। मसूरी बैंड पर भी मलबा गिर गया, जिससे सुबह के समय दूध और सब्जी के वाहन जाम में फंस गए। छात्र भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। थौलधार ब्लॉक में मैंडखाल-लवाणी मोटर मार्ग कस्तल के समीप मलबा आने से बाधित हो गया। लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जेसीबी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें