फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सत्र से बादशाहीथौल में खुलेगा श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस:डा. धन सिंह-CITY

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल में अगले सत्र से कैंपस कालेज की स्थापना की जाएगी। कॉलेज में बीकॉम आनर्स और वाटर स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम संचालित होंगे। अधिक छात्र संख्या वाले प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में इसी सत्र से संध्याकालीन कक्षाएं शुरू की जाएगी। शहीद श्रीदेव सुमन की कविताओं को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। सरकार श्रीदेव सुमन की कविताओं का संग्रह कर पुस्तक का प्रकाशन करेगी। कविता संग्रह के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने बुधवार को यह घोषणाएं की। वे श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में आयोजित व्याख्यानमाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई महाविद्यालयों में सीटें कम होने से छात्रों को प्रवेश लेने में दिक्कतें आ रही है, जिन महाविद्यालयों में सीटें कम हैं वहां संध्याकालीन कक्षाएं शुरू की जाएगी। 30 जुलाई को इस संबंध में सभी पीजी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर राज्य मंत्री, कुलपति डा. यूएस रावत, विधायक धन सिंह नेगी, विनोद कंडारी, पूर्व कुलपति डा. एमएसएम रावत, कुलसचिव डा. दीपक भट्ट ने विवि परिसर में नवनिर्मित श्रीदेव सुमन की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें