फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी बैंक अधिकारी और पुलिस के खिलाफ जल्द हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नागणी में स्थित उत्तरांचल ग्रामीण बैंक को बस्ती से दूर वीरान जगह पर शिफ्ट कराने में दोषी बैंक कर्मचारी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि दोषियों के खिलाफ तीन सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑल वेदर सड़क चौड़ीकरण में नागणी बाजार में स्थित बैंक के भवन को भी ध्वस्त करना पड़ा था। उसके बाद प्रबंधन ने निविदा जारी कर बैंक एक जुलाई को बाजार से दूर सुनसान जगह पर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू की। स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगने पर उन्होंने इसका विरोध करते हुए बैंक को बाजार के पास ही शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बल पूर्वक बैंक शाखा शिफ्ट करा दी। बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने अभद्रता की और उन्हें घंटों तक पुलिस वाहन में कैद रखा गया। उन्होंने कहा कि डीएम से शिकायत करने पर जांच में भी सामने आया है कि व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए बैंक शाखा बाजार से दूर शिफ्ट की गई है। बुधवार को बैंक शाखा में धरना देते हुए हेंवलघाटी के ग्रामीणों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि तीन सप्ताह के भीतर दोषी बैंक अधिकारी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो अनशन शुरू किया जाएगा। धरना देने वालों में संजय मैठाणी, महेश चंद्र लखेड़ा, सूरत सिंह भंडारी, कुंदन सिंह नेगी, प्रधान सुशीला देवी, ममता देवी, रेखा देवी, सुनीता, कृष्ण कुमार, विजय लक्ष्मी, मनोज पांडे, फूलदास, रणवीर सिंह रौतेला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें