नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक में कांडीखाल पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम झुलक रामगांव में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। कांडीखाल पुलिस चौकी प्रभारी कर्म सिंह चौहान ने बताया कि झुलक निवासी रमेश लाल (42) पुत्र बुद्ध लाल सोमवार रात पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो गए थे। रमेश की पत्नी महेशा देवी जब मंगलवार सुबह जगी, तो वह दूसरे कमरे में पंखे के हुक्क से लटका हुआ था। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रमेश मजदूरी करता था।