फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बस पहुंची तो खुशी से झूम उठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। दोगी पट्टी के मठियाली गांव में रविवार को जब पहली बार सवारी बस पहुंची, तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने गांव में पहुंची बस का ढोल-नगाणों से स्वागत किया। गांव के लोग वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद मठियाली और मंजियाड़ी गांव को सड़क की सौगात मिली है। सड़क से दोनों गांव की एक हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दोगी पट्टी में मठियाली और मंजियाड़ी गांव के लोग वर्षों से सड़क की मांग कर रहे थे। कुंआ नामे तोक से गांव तक बड़े चट्टान होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था, जिससे गांव के लोग काफी परेशान थे। गांव के प्रधान रमेश सिंह पंवार ने बताया कि सड़क के अभाव में किसी के बीमार होने और किसी प्रसूता को सड़क तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। सड़क के अभाव में गांव तक सरकारी योजनाएं भी नहीं पहुंच पा रही थी। लगातार मांग करने पर नरेंद्रनगर के विधायक ने भी सहयोग किया, तो वर्षों इंतजार के बाद ग्रामीणों को सड़क की सौगात मिली है। चार साल से निर्माणाधीन 10 किमी सड़क का काम पूरा होने के बाद रविवार को जब गांव में बस पहुंची, तो बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बस का स्वागत किया। इस मौके पर केवल सिंह राणा, कमल रावत, वीर सिंह पंवार, बेताल सिंह भंडारी, रूप सिंह कंडारी, कुंवर सिंह कंडारी, कलम सिंह कंडारी, लोनिवि के एई नरेश कुमार और राम नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें