फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसाद के लिए एकजुटता से करें कार्य:अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 14वीं अर्द्धवार्षिक बैठक में हिंदी भाषा के प्रचार- प्रसार के लिए कार्य करने पर बल दिया गया।
सोमवार को टीएचडीसी इंडिया के भागीरथीपुरम में आयोजित बैठक का कोटेश्वर परियोजना के महाप्रबंधक पीके अग्रवाल, उप निदेशक क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय गृह मंत्रालय भारत सरकार अजय मलिक ने शुभारंभ किया। उप महाप्रबंधक बीके सिन्हा, इंद्र राम नेगी ने अतिथियों को स्वागत किया। उर्मिला सैनी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप निदेशक मलिक ने कार्यालयों के अध्यक्षों को बैठकों में आवश्यक रूप से भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ हिंदी अधिकारी टीएचडीसी इंडिया कुंदन मेहता, एसके तिवारी प्राचार्य जवाहर नवोदय पौखाल, धरम सिंह मीना परिवाद निरीक्षक भारतीय डाक, प्रतिभा सहायक प्रबंधक एसबीआई, रविंद्र कुमार, आशीष चौहान, विरेंद्र कुमार, संतोष रावत, दर्शन सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें