फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने पिरूल से बिजली बनाने के बताए तरिके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पिरूल से विद्युत उत्पादन को लेकर आयोजित कार्यशाला में कई जानकारी दी गई। बताया कि पिरूल से 25 किलोवाट क्षमता की बिजली बनाई जा सकती है, जिसके निर्माण पर केवल 25 लाख रुपये ही खर्च आता है। यदि व्यक्ति पिरूल से बिजली बनाने का काम शुरू करें, तो जहां आग से वनों को बचाया जा सकता है, वहीं अच्छी आय भी अर्जित की जा सकती है।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय में उरेडा की ओर से आयोजित कार्यशाला का ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी व सुशील बहुगुणा ने शुभारंभ किया। कहा कि पिरूल से बिजली बनाने के लिए सरकार ने नीति बनाई है, जिसका जिले में क्रियान्वयन करवाने की जिम्मेदारी वन विभाग एवं उरेडा को दी गई है। उरेडा के विशेषज्ञ विनीत मल्ल, शिव सिंह मेहरा, एसपी सकलानी ने 25 किलोवाट क्षमता की पिरूल से बिजली बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर सुरेंद्र रावत, अनुराग भंडारी, कुंभी बाला भट्ट, लक्ष्मी बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें