फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने देखा हाईवे का हाल, मलबा और पत्थर हटाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे की बदहाल स्थिति ने कांवड़ यात्रा के मध्यनजर जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। डीएम सोनिका ने हाईवे की बदहाल स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने चंबा से भद्रकाली तक हाईवे का निरीक्षण किया। कहा कि यात्रियों की सुरक्षा शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने डेंजर जोन और संवेदनशील स्थानों पर दिशा सूचक और साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि भारी बारिश के कारण मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने की संभावना है। ऐेसे में सड़क पर चौबीस घंटे सुरक्षा उपकरण और मशीनें तैनात रखें। एसडीएम नरेंद्रनगर और टिहरी को हाईवे की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूप चौबीस घंटे एक्टिव है। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें