फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्तों को इस बार गुजरना होगा कठिन डगर से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। गंगाजल लेने गोमुख जाने वाले शिवभक्तों को इस बार कठिन डगर से गुजरना होगा। क्योंकि ऑल वेदर परियोजना के तहत ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर निर्माण कार्य गतिमान है। जगह-जगह सड़क खुदी हुई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के सामने भी कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेेने गोमुख जाते हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने में अभी छह दिन शेष रह गए हैं, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का गंगाजल लेने गोमुख जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली से चंबा, चंबा से कमांद तक ऑल वेदर परियोजना का कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह-जगह पहाड़ कटिंग का मलबा सड़क किनारे डंप पड़ा हुआ है। नागणी, दुआधार, कुमारखेड़ा में सड़क संकरी बनी हुई है। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। होटल और व्यापारियों को रेट लिस्ट चस्पा करने को कहा गया है। इसी शृंखला में रविवार को चंबा में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने व्यापारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें