फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मैकेनिक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगर क्षेत्र के पुरानी टिहरी रोड में मोटर मैकेनिक का काम करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। आत्महत्या का कारण पति-पत्नी में आपसी कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

लालकुंआ बदरपुर दिल्ली निवासी गफ्फार खान (43) पुत्र मोहम्मद मकसूद पिछले 8-10 वर्षों से यहां पुरानी टिहरी रोड स्थित एक वर्कशॉप में मोटर मैकेनिक का काम करता था। बीती रात को खाना खाने के बाद गफ्फार अपने कमरे में सोने चला गया था। गफ्फार की पत्नी शिवा और तीन बेटियां दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह 6 बजे गफ्फर की पत्नी चाय लेकर कमरे में गई, लेकिन गफ्फार ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने रोशनदान से देखा तो वह पंखे की कुंडी पर चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। मकान स्वामी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीता था। परिजन उसे लंबे समय से शराब न पीने को कह रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें