फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा टैक्सी यूनियन का अध्यक्ष निर्विरोध बनना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। चंबा-न्यू टिहरी टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नामांकन कराए गए। अधिकतर पदों पर एक-एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव 23 जुलाई को संपन्न कराने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी काशीराम सुयाल और सहायक चुनाव अधिकारी बलवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष पद पर यतेंद्र सिंह चौहान और उत्तम सिंह नेगी ने नामांकन पत्र भरा था, लेकिन जांच के बाद एक नामांकन पत्र रद्द होने से यतेंद्र सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। सचिव पद के लिए अनिल बेलवाल और शंकर सिंह रावत ने पर्चा भरा है। कोषाध्यक्ष पद पर अजय गुनसोला और लखपत सिंह नेगी के नाम वापस लेने के बाद मनोहर उनियाल का भी निर्विरोध बनना तय है। उपाध्यक्ष पद के लिए राजवीर सिंह नेगी और उत्तम सिंह तड़ियाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सह सचिव पद के लिए गोविंद सिंह तड़ियाल ने ही नामांकन कराया है। चुनाव 23 जुलाई को सुबह आठ से दोपहर बाद दो बजे तक संपन्न कराए जाएंगे। उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रत्याशी उत्तम सिंह नेगी चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव निरस्त कराने की मांग की है। इस मौके पर भीमानंद बहुगुणा, बलवंत चंद रमोला, विजय सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें