फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) के ओर से हटाए गए कर्मियों की यूनियन के पांच पदाधिकारियों का शांतिभंग के आरोप में चालान करने पर कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सेवा बहाली के बजाए उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी भागीरथीपुरम के खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के बैनर ताले हटाए गए कर्मियों ने 21वें दिन भी धरना देकर एचसीसी एवं टीएचडीसी पर स्थानीय लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि एचसीसी ने बिना किसी कारण के 215 लोगों को काम से हटाकर बेरोजगार कर दिया है। साथ ही सेवा बहाली की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे यूनियन के यूनियन के अध्यक्ष जसपाल पंवार, नरेंद्र परमार, मनोज पंवार, अतर सिंह, विक्रम सिंह का कंपनी के इशारे पर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया, जिनको परगना मजिस्ट्रेट के न्यायालय से नोटिस जारी कर दिए हैं। कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सरकार, दीपांकर मिश्रा, बबलू प्रधान बिना बुलावे पर धरने को समर्थन देने आए, लेकिन कंपनी ने आरोप लगाया कि आंदोलन को भड़काने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बुलाया है। उन्होंने जल्द सेवा बहाली एवं नोटिस वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें