फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निराकरण को दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/चंबा। जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन ने पेयजल निगम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में यूनियन के सदस्यों ने कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति हेतु फील्ड कर्मियों की टंकण परीक्षा करवाने, ग्रेड वेतन उच्चीकृत करने, नियमित फील्ड कर्मचारी को जीवित संवर्ग घोषित करने, आईटीआई उत्तीर्ण कर्मियों को कनिष्ठ अभियंता/मानचित्रक के पदों पर पदोन्नति, एसीपी एरियर, सेवा नियमावली संशोधन, 1995 से 2005 के बीच मृतक आश्रितों को पेंशन समेत 13 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोविंद नेगी, पुरुषोत्तम चमोली, चिंतामणी थपलियाल, वाणी विलास बलूनी, गंभीर तोपवाल, अरविंद बिष्ट, शिवधारी देवी फूला देवी आदि मौजूद थे। चंबा में भी कर्मियों ने पेयजल निगम कार्यालय में धरना देकर प्रबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। धरना देने वालों में शाखाध्यक्ष चिरंजी डोभाल, दर्शन कोठारी, कुशलानंद, धर्म सिंह नेगी, पूर्णानंद नौटियाल, सुमन भट्ट, रविंद्र चमोली, चंदन बिष्ट, जगवती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें