घनसाली (टिहरी)। घनसाली-चमियाला सड़क किनारे बुधवार को एक गुलदार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सड़क किनारे गुलदार मृत पड़े होने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मचा रहा।
घनसाली बाजार से दो किमी आगे चमियाला सड़क किनारे बुधवार सुबह लोगों ने एक गुलदार को घायल अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार दम तोड़ चुका था। गुलदार के शव को कब्जे में लेकर वन कर्मी पशु चिकित्सालय पहुंचे। वन रेंजर एसएस नेगी ने बताया कि गुलदार के दांत और नाखून सही थे। गले पर घाव और नाखून के निशान थे। दो गुलदारों के आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत हुई है।