फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर स्व.कुंवर प्रसून को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पत्रकार और चिपको आंदोलन के नेता स्व. कुंवर प्रसून की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके कार्यों को याद करते हुए युवाओं से स्व. प्रसून के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज भैंस्यारों में प्रगतिशील जन विकास संगठन और वनमाली आश्रम गजा की पहल पर गोष्ठी आयोजित की गई। संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने स्व. कुंवर प्रसून के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्व. प्रसून के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर वनमाली आश्रम की ओर से 40 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और 40 विधवा महिलाओं को कंबल भेंट किए गए।
उधर, नागणी में भी गोष्ठी आयोजित की गई। पर्यावरणविद विजय जड़धारी ने कहा कि स्व. कुंवर प्रसून ने हमेशा समाज के शोषित और कमजोर वर्ग के लोगों के हितों के लिए कार्य किया। इस मौके पर धूम सिंह नेगी, साब सिंह सजवाण, महिपाल सिंह नेगी, दयाल सिंह भंडारी, महेश लेखड़ा व ममता नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें