फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया गया टीएचडीसी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी का 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिशासी निदेशक (टिहरी कांप्लेक्स) एसआर मिश्रा ने टीएचडीसी का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीआईएसएफ के जवानों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। सांस्कृतिक संध्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अधिशासी निदेशक (टिहरी कांप्लेक्स) एसआर मिश्रा ने स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हाइड्रो पावर के साथ ही सुपर थर्मल पावर, सोलर व पवन ऊर्जा क्षेत्रों में भी विद्युत उत्पादन के लिए प्रवेश कर लिया है। विष्णुगाड़, पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना 444 मेगावाट का कार्य भी प्रगति पर है। टिहरी बांध परियोजना के प्रथम चरण के तहत टिहरी (एचपीपी) से एक हजार मेगावाट और कोटेश्वर परियोजना से 400 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर देश के उत्तरी भाग को विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड कर्मियों और स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उत्सव ग्रुप श्रीनगर और स्वेता प्रियदर्शनी (जोश) ग्रुप दिल्ली के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महाप्रबंधक (कोटेश्वर परियोजना) पीके अग्रवाल, महाप्रबंधक (पीएसपी) केपी सिंह, महाप्रबंधक (ओएंडएम) संजीव, महाप्रबंधक (स्टेज प्रथम) यूके ठाकुर, महाप्रबंधक (पीएसपी) एसएस पंवार व अपर महाप्रबंधक वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें