फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभीबाला ने रक्तदान कर बचाई म-रीज की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती पीलिया की मरीज की जान बचाने में टेली मेडिसिन सेवा 555 बहुत मददगार साबित हुई। इस सेवा के जरिए मरीज को ब्लड डोनर मिल पाया और उसकी की जान बच सकी।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के विरोगी गांव की महिला ललिता कोठारी पीलिया से ग्रसित हैं और उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। डा. विनिता ने बताया कि मरीज का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है और महिला का हिमोग्लोबिन 3.5 स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में ललिता को एक यूनिट खून चढ़ाना जरूरी था लेकिन इस ग्रुप का रक्त अस्पताल में समाप्त हो गया था। बृहस्पतिवार को डीएम की महत्वाकांक्षी टेली मेडिसिन सेवा 555 के माध्यम से राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा को ब्लड की जरूरत की जानकारी मिली। तब उन्होंने संस्था सचिव कुंभीबाला भट्ट (उनका ब्लड ग्रुप भी एबी पॉजिटिव है) को इसके बारे में बताया। तब संस्था की सचिव अस्पताल पहुंची और रक्तदान कर ललिता की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें