फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बावजूद डटे रहे क्रमिक अनशन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। मंजगांव-कालावन तेगना मोटर मार्ग का डामरीकरण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर सकलाना क्षेत्र के लोग बुधवार को बारिश के बावजूद तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। जल्द ही मांग पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। सकलाना क्षेत्र के लोग 9 जुलाई से मरोड पुल के समीप मंजगांव-कालावन तेगना सड़क डामरीकरण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क का निर्माण वर्ष 2002 में हुआ था। तब से डामरीकरण नहीं हो पाया। सड़क पर गडढ़े होने के कारण वाहनों का आवागमन बड़ी मुश्किल से हो रहा है। आज त्रिलोक डबरियाल, दिनेश चंद्र कुमांई, तेज सिंह कंडारी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। इनके समर्थन में जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल, ताज नारायण उनियाल, सरोप सिंह नेगी, जय सिंह, गोविंद सिंह कंडारी, लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, गंभीर सिंह नेगी धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें