चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बी.कॉम फाइनल ईयर संस्थागत और व्यक्तिगत का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 15 दिन के भीतर छात्रों को अंक तालिका परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करा दी जाएगी।