चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार को चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान सैकड़ों यात्री बीच में फंसे रहे। आगराखाल बगड़धार के समीप सुबह आठ बजे चट्टान से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गिरे। मलबे से बगड़धार में सड़क का पुश्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया था। मलबा साफ करने के लिए हालांकि जेसीबी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन इस दौरान बारिश होने से मलबा साफ करने में चार घंटे का समय लग गया। दोपहर 12 बजे के लगभग सड़क यातायात के लिए खुल पाई। तक जाकर वहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो