फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचूर की दुकान से बरामद की अवैध अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। पुलिस ने खंबाखाल में एक परचून की दुकान से 276 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब की बाजार कीमत एक लाख 17 हजार बताई जा रही है। शराब की अवैध तस्करी के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। बीती रात को पुलिस को खंबाखाल में परचून की दुकान में शराब की अवैध ब्रिकी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दुकान पर छापा मारा, तो वहां तिरपाल के नीचे शराब की बोतलें रखी हुई थी। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में दुकान स्वामी राकेश सिंह (48) निवासी ग्राम सिरवानी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें