फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर कैंपस को मिली 19 करोड़ 43 लाख की सौंगात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि का गोपेश्वर कैंपस जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। कैंपस में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) ने 19 करोड़ 43 लाख की सौगात दी है। रूसा से विवि को प्रथम किस्त के रूप में छह करोड़ 13 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। रूसा से मिली धनराशि से विवि प्रशासन ने कैंपस में ऑडोटोरियम, पुस्तकालय, छात्रावास और अतिथि गृह निर्माण करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पीजी कालेज गोपेश्वर को गत वर्ष श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस कॉलेज घोषित किया था। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर कैंपस कॉलेज में इन दिनों प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राओं को कैंपस में बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना न पड़े इसके लिए विवि ने राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के तहत बजट के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी थी। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने दो बार रूसा में कैंपस कॉलेज का प्रजेंटेशन भी दिया था। कुलपति डा. रावत ने बताया कि 29 जून को रूसा से विवि को 19 करोड़ 43 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पहले चरण में विवि परिसर में एक हजार छात्र संख्या का ऑडोटोरियम का निर्माण करवाएगा। कैंपस के पुस्तकालय भवन की स्थिति जर्जर है। छात्रों के बैठने के लिए पुस्तकालय में पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध नहीं है। इसको दृष्टिगत रखते हुए विवि ने नया पुस्तकालय भवन बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा एक महिला छात्रावास और अतिथि गृह का भी निर्माण करवाया जाएगा। बजट की दूसरी किस्त जारी होने पर कैंपस में फर्नीचर, प्रयोगशाला और रंग-रोगन का कार्य किया जाएगा। गोपेश्वर कैंपस को विवि मॉर्डन कैंपस बनाने जा रहा है। कैंपस में ई पुस्तकालय और स्मार्ट कक्षाएं शुरू करने के लिए विवि कार्ययोजना तैयार कर रहा है।

बीएससी का रिजल्ट घोषित
चंबा। श्रीदेव सुमन विवि ने बीएससी अंतिम वर्ष के सभी विषयों का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि पांच जुलाई तक बीए के भी सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें