फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में दर्ज हुई 19 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में सोमवार को 19 शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश शिकायतें अवैध अतिक्रमण और लोनिवि से संबंधित दर्ज हुई। डीएम सोनिका ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्या के समाधान को कहा है।
विज्ञापन

बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बौराड़ी गणेश चौक के आसपास बड़े वाहनों का संचालन न होने की मांग की। कहा बड़े वाहनों का संचालन होने से गणेश चौक में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पानी की लाइनें टूट रही हैं। डीएम ने एसडीएम सदर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जलवाल गांव के आरके जोशी ने मदननेगी उप तहसील में समय पर स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम प्रतापनगर को व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। गैरी राजपूतों के प्रधान ने लोनिवि की सड़क निर्माण से मकान का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने की मामला उठाया। खेतपाली के धीरज लाल ने गांव में पेयजल टैंक, पुलिया और संपर्क मार्ग निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करने की मांग की। बौराड़ी की शशि बहुगुणा ने टीनशेड बस्ती में उनके भवन और भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत दर्ज की। इस मौके पर एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, ईई लोनिवि केएस नेगी, जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल, ऊर्जा निगम राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें