फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में 72 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। 72 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि 700 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन परीक्षा केंद्र पर 628 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। प्रवेशपत्र नहीं होने के कारण कई छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बाद में परिसर प्रशासन की ओर से छात्रों को प्रवेशपत्र जारी किए गए। निदेशक प्रो. रमोला ने बताया कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। शांतिपूर्ण प्रवेश परीक्षा संपन्न होने पर उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें