फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 खाद्य पदार्थो के सैंपलों की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल विश्लेषणशाला में शनिवार को नई टिहरी और चंबा में 56 खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच की गई। जांच में दूध के दो सैंपल में आधे मानक पाए गए। दूध में पानी की मात्रा मिली। हल्दी और मिठाई के दो सैंपलों में रंग अधिक मात्रा में पाया गया। जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि जांच में अधो मानक पाए गए खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। बताया कि 15 जुलाई तक सचल मोबाइल विश्लेषणशाला जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर उपभोक्ताओं के खाद्य पदार्थों की जांच करेगा। कोई भी उपभोक्ता से लेकर दुकानदार 50 रुपये की रसीद कटवाकर दूध, तेल, मसाला, शीतल पेय पदार्थ, नमकीन, बिस्कुट आदि पदार्थों की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें