फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैग्वेज लैब में सिखेंगे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम के छात्रों को धारा प्रवाह अंग्रेजी सीखने के लिए अब किसी कोचिंग संस्थान में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कॉलेज परिसर में ही छात्रों को अंग्रेजी बोलने की शिक्षा मिलेगी। 18 लाख की लागत से कॉलेज में अंग्रेजी लैग्वेज लैब बनकर तैयार हो गई है। अंग्रेजी बोलते समय सही शब्दों का उच्चारण किस तरह से करना है। लैग्वेज लैब में छात्रों को सब कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन

धारा प्रवाह अंग्रेजी न बोल पाने के कारण इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राएं कई बार कैंपस प्लेसमेंट में पिछड़ जाते है। कैंपस प्लेसमेंट लेेने कॉलेज में पहुंचने वाली कंपनियों को तकनीकी ज्ञान में दक्ष होने के साथ-साथ ऐसे छात्र चाहिए होते हैं, जिनकी अंग्रेजी पर अच्छी कमांड हो। भाषा की दक्षता पर प्लेसमेंट के दौरान अधिक ध्यान दिया जाता है। टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाने के लिए लैग्वेज लैब तैयार किया है।
निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने बताया कि लैग्वेज लैब में सीडी प्लेयर और एलसीडी के माध्यम से छात्रों को अंग्रेजी सिखाई जाती है। लैब में छात्र अपने विषय पर जब अंग्रेजी भाषा में बात करेगा, तो उसकी आवाज रिकार्ड हो जाएगी। उसके बाद एक्सपर्ट द्वारा रिकार्ड की गई छात्र की आवाज और वीडियो उसे दिखाया जाएगा। लैग्वेज लैब में एक साथ 29 छात्र-छात्राओं को धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें