नई टिहरी। स्वजल कर्मचारी संघ ने कार्यरत वर्तमान कर्मियों के समस्त पदों, ढांचे को यथावत रखने, सेवाओं से न हटाने की मांग की है। कहा कि 24 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की मांगों को श्रम विभाग ने भी गंभीरता से लेते हुए प्रकरण को श्रम न्यायालय भेजा है, जिससे कर्मियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मांगों का निराकरण हो सकेगा।
स्वजल परियोजना में लंबे समय से कर्मचारी कार्यरत हैं। संघ के प्रदेश महामंत्री अरविंद पयाल, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, अरविंद चंद, प्रद्युमन कुमार, शैलेंद्र रावत, चंद्रवीर नेगी, नरेश भंडारी, राकेश कुमाईं आदि ने बताया कि उत्तराखंड श्रम विभाग ने कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराते हुए किसी भी तरह का छेड़छाड़ न कर प्रकरण को श्रम न्यायालय को भेजा है।