नई टिहरी। बारिश से चंबा-ऋषिकेश हाईवे जगह-जगह मलबा आने से बृहस्पतिवार को यातायात बाधित होता रहा। बारिश के कारण बृहस्पतिवार देर रात 11 बजे सेलूपाणी में मलबा आने से मार्ग बंद हो गया, जिससे कई लोगों ने सड़क पर कार के भीतर ही रात गुजारी। तेज बारिश के कारण मलबा हटाने में दिक्कतें आने से शुक्रवार सुबह चार बजे सड़क खोली जा सकी। उसके बाद भी दिनभर हुई हल्की बारिश से बेमुंडा, जाजल और खाड़ी के पास पत्थर गिरने से लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ा। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि बारिश के कारण मलबा आने से दिक्कतें आ रही है, लेकिन मलबा हटाने के लिए कई जगहों पर जेसीबी तैनात की गई है।