फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं चली टैक्सी सेवा लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जीप-टैक्सी यूनियनों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे लोगों को जगह-जगह सड़कों पर घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। जीप-टैक्सियों पर गति नियंत्रक उपकरण लगाने के विरोध में टैक्सियों के चक्के दूसरे दिन भी जाम रहे। मुख्य मार्गों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ब्रांट रूटों पर जिलेभर में 760 टैक्सियां संचालित होती है, लेकिन दूसरे दिन भी कोई टैक्सी नहीं चली। टैक्सियों पर निर्भर चंबा-नकोट, गजा-नकोट,सीताकोट-भट्टगांव, लंबगांव-प्रतापनगर, पीपलडाली-चाह गडोलिया, डांगी-ठेला, लंबगांव-सेम मुखेम और टिपरी-जाखणीधार-अंजनीसैण जैसे ग्रामीण मार्गों पर यात्रा करने वालों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। टैक्सी यूनियन बौराड़ी के अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान ने बताया कि अभी सरकार से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें