फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांगी गांव में तीन साल बाद बाहर निकली आशुतोष की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्राम ढरोगी में कुलदेवता आशुतोष भगवान की डोली तीन साल बाद मंदिर से बाहर निकाली गई। दिनभर चली पूजा-अर्चना के बाद कोशल गांव के लोग ढोल-दमाऊं के साथ डोली अपने गांव ले गए, जहां सात दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

गुसाईं पट्टी के ग्राम ढारोगी में भगवान आशुतोष की डोली शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे मंदिर से बाहर निकाली गई। हवन-पूजा के साथ पुजारी ने देव डोली को स्नान कराने के बाद चांदी का छत्र चढ़ाया। गांव में दिनभर चले पूजा-पाठ के बाद कोशल गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग कुलदेवता की डोली अपने गांव ले गए, जहां सात दिन तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मान्यता है कि देव डोली के दर्शनार्थी की हर मनोकामना पूर्ण होती है। सात दिन के बाद डोली ढरोगी गांव लौट जाएगी। इस मौके पर पुजारी गजेंद्र दत्त, कीर्ति दत्त, चंद्र सिंह भंडारी, उत्तम सिंह, नत्थी सिंह, जयपाल सिंह, बचन सिंह, औला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें