फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतांत्रिक और उदार भारत का निर्माण करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। कैंपटी स्थित कांडीखाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कर्नाटक में भाजपा द्वारा किए गए कृत्य को लोकतंत्र की हत्या बताया है। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के पास पूर्ण बहुमत है, लेकिन वहां के राज्यपाल ने पहले भाजपा को न्योता दिया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य में उनकी सरकार है, जिन्होंने हमेशा देश में भाईचारे को तोड़ने का काम किया है। भाजपा तो एक मुखोटा है, देश में आरएसएस की सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का दावा किया था और एनएच 74 घोटाले की सीबीआई जांच कराने की घोषणा की थी, लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार टूरिज्म नीति नहीं बना पाई है। कांडीखाल में समता, सैनिक दल और जनहक मंच द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा नेतृत्व क्षमता निर्माण शिविर और युवा संवाद कार्यक्रम में सम-सामयिक मुद्दों के अलावा युवा नेतृत्व, लोकतंत्र, राष्ट्रीयता, जाति-धर्म निरपेक्षता, लिंगभेद, शिक्षा, बेरोजगारी, पलायन, नशाबंदी, पर्यावरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट, सिया सिंह चौहान, इंद्रदेव डोभाल, जबर वर्मा, बाली सिंह चीमा, धीरज कुमार, राजेश वर्मा, शेर सिंह डोगरा, ध्वजवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें