फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद भी नहीं सुलझी पंकज की मौत की गुथी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के घेरका गांव के पंकज दास की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत गुत्थी नौ दिन बाद भी नहीं सुलझ पाई है। परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजस्व पुलिस को हत्यारोपियों के बारे में जानकारी होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कलक्ट्रेट परिसर में अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

घेरका गांव निवासी पंकज दास (32) पुत्र सोहन दास 28 अप्रैल से गुमशुदा चल रहा था। वह पड़ोस के म्यार गांव में एक शादी में बैंड बजाने के लिए गया था, लेकिन लौटा नहीं। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया। सात मई को परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस चौकी गोना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नौ मई को रगड़ी गांव के भेड़ीगाड़-स्यालबड़ी तोक के गदेरे से पंकज दास का शव मिला। उसके सर पर चोट का निशान था। पंकज की पत्नी पुष्पा देवी, माता मंगशीरी देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ राजस्व पुलिस चौकी में हत्या की तहरीर दी थी। बावजूद अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो पाया। इस बाबत तहसीलदार मोहन लाल आर्य का कहना है कि पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें